होम UP: थाना प्रभारी ने कहा चरित्रहीन...तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2022 10:10 PM

UP: थाना प्रभारी ने कहा चरित्रहीन...तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

UP: थाना प्रभारी ने कहा चरित्रहीन...तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

UP: थाना प्रभारी ने कहा चरित्रहीन...तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

 पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) द्वारा कथित तौर पर चरित्रहीन कहे जाने से आहत एक महिला द्वारा ज़हर खाकर जान देने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के संज्ञान में आने के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई। सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह शिकायत करने थाने गई थी। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि महिला के परिजनों ने माधोटांडा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई और वह जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने मिलकर मामले की जानकारी ली। पूरी घटना की जानकारी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)