होम 10 लाख रुपए दहेज भी लिया...धोखे से नपुंसक से कराई युवती की शादी, पति सहित 7 लोगों पर FIR
10 लाख रुपए दहेज भी लिया...धोखे से नपुंसक से कराई युवती की शादी, पति सहित 7 लोगों पर FIR
शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपए दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर की युवती की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने रविवार को बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपए नकद तथा दहेज का सामान दिया था, लेकिन दुल्हन जब विदा होकर ससुराल पहुंची, तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।