होम आजमगढ़ में CM योगी ने संभाला मोर्चा, कहा- निरहुआ को बना दीजिए सांसद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2022 09:58 PM

आजमगढ़ में CM योगी ने संभाला मोर्चा, कहा- निरहुआ को बना दीजिए सांसद

आजमगढ़ में CM योगी ने संभाला मोर्चा, कहा- निरहुआ को बना दीजिए सांसद

आजमगढ़ में CM योगी ने संभाला मोर्चा, कहा- निरहुआ को बना दीजिए सांसद

यूपी विधानसभा के साथ विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब बीजेपी की निगाहें लोकसभा उप चुनाव पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ में भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि सपा-बसपा विकास के राहु-केतु हैं। सपा की धोखा देने की आदत है। विपक्ष ने सहयोग के बजाए हमेशा गुमराह किया है। आजमगढ़ में पहले एयरपोर्ट नहीं था, अब यहां यूनिवर्सिटी बन रही है। आजमगढ़ ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। बावजूद इसके सपा सरकार में आजमगढ़ की उपेक्षा हुई है। आजमगढ को आतंकवाद का गढ़ मत बनने दो, निरहुआ को सांसद बना दीजिए। सीएम योगी ने कहा कि काशी और गोरखपुर का विकास आपने देखा ही है। 

अग्निपथ योजना को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीरों को यूपी में प्राथमिकता मिलेगी। इस योजना की तारीफ हो रही है। अग्निवीर कार्यक्रम का दुनिया स्वागत कर रही है। अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है। विपक्ष नौजवानों को गुमराह कर रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)