होम अग्निपथ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है: जितेंद्र सिंह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2022 09:49 PM

अग्निपथ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है: जितेंद्र सिंह

अग्निपथ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है: जितेंद्र सिंह

अग्निपथ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है: जितेंद्र सिंह

अग्निपथ भर्ती मॉडल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि एक ‘‘शानदार और दूरदर्शी'' योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए ‘‘लंबे और सावधानीपूर्वक'' विचार-विमर्श के बाद शुरू की गई है।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘अग्निपथ योजना युवाओं को रोजगार पाने और राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। हालांकि, यह भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है कि यह योजना सशस्त्र बलों में भर्ती की पिछली व्यवस्था को बर्बाद कर देगी।'' प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र उधमपुर में पटनीटॉप हिल रिसॉर्ट में एक समारोह से इतर युवाओं की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इस योजना को भर्ती प्रक्रिया के पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना बेरोजगार युवाओं को चार साल तक सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है।

उनमें से कुछ को स्थायी नौकरी (चार साल बाद) मिलेगी और जो इससे बाहर होंगे, उन्हें वित्त और अन्य सहायता के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता मिलेगी।'' इससे पहले, मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी मूल विचारधारा और सिद्धांतों के बारे में शिक्षित करने और पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला 'प्रशिक्षण वर्ग' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी सहित विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, प्रधानमंत्री देश को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले गए, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि दुनिया अब भारत को एक वैश्विक नेता मानती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)