होम राकेश टिकैत ने ‘‘अग्निपथ योजना का किया विरोध, कहा- इसके खिलाफ देश भर में करेंगे बड़ा आंदोलन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2022 09:14 PM

राकेश टिकैत ने ‘‘अग्निपथ योजना का किया विरोध, कहा- इसके खिलाफ देश भर में करेंगे बड़ा आंदोलन

राकेश टिकैत ने ‘‘अग्निपथ योजना का किया विरोध, कहा- इसके खिलाफ देश भर में करेंगे बड़ा आंदोलन

राकेश टिकैत ने ‘‘अग्निपथ योजना का किया विरोध, कहा- इसके खिलाफ देश भर में करेंगे बड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की घोषित नयी योजना ‘अग्निपथ' का बृहस्पतिवार को विरोध किया। उन्होंने कहा की यह योजना युवाओ खासकर किसान के बच्चों के हित में नहीं है। टिकैत ने कहा कि इस योजना का विरोध किया जाएगा और इसके खिलाफ देश भर मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों ने अब दिल्ली का रास्ता देख लिया है और देश मे एक बार फिर से बड़े आंदोलन की जरूरत है।

हरिद्वार मे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का तीन दिवसीय अधिवेशन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। अधिवेशन के पहले दिन पत्रकारों से बात करते हुए टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘अग्निपथ' योजना का विरोध करते हुए,सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा की अभी तक युवाओं को सेना मे कम से कम 15 साल की नौकरी और पेंशन मिल रही थी, लेकिन जब चार साल की नौकरी के बाद बिना पेंशन युवा घर जायेगा तों उसका आगे भविष्य क्या होगा। टिकैत ने कहा कि ‘‘फिर तो विधायक- सांसद के लिए केवल एक बार चुनाव लड़ने का कानून बनना चाहिए।''

उन्होंने सवाल किया की ‘‘विधायक या सांसद के लिए 90 साल तक की उम्र तक चुनाव लड़ सकते हैं और पेंशन भी ले सकते हैं, लेकिन युवा केवल चार साल नौकरी कर घर जाकर बैठ जाये। यह नहीं चलेगा, भाकियू अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी।'' टिकैत ने तीन किसान कानून वापसी के मुद्दे पर कहा की कुछ कानून वापस हुए थे और कुछ पर आश्वासन मिला था, मगर वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसानो ने दिल्ली का रास्ता देख लिया है और चार लाख ट्रैक्टर तैयार खड़े हैं। इस मुद्दे पर देश मे बड़े आंदोलन की जरूरत है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)