होम लखनऊ: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2022 09:16 PM

लखनऊ: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

लखनऊ: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

लखनऊ: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

‘नेशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। यहां अशोक मार्ग इलाके में स्थित ईडी कार्यालय के पास पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस बीच, उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने एक बयान में कहा कि ‘‘भाजपा दमनकारी नीति अपनाकर आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।'' 

उप्र कांग्रेस महासचिव शरद मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि उप्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुददीन को नजरबंद कर दिया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)