होम गेम की लत में एक और बेटा हुआ हिंसक, पिता से कर्ज पर खरीदवाया 55 हजार का मोबाइल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2022 09:38 PM

गेम की लत में एक और बेटा हुआ हिंसक, पिता से कर्ज पर खरीदवाया 55 हजार का मोबाइल

गेम की लत में एक और बेटा हुआ हिंसक, पिता से कर्ज पर खरीदवाया 55 हजार का मोबाइल

गेम की लत में एक और बेटा हुआ हिंसक, पिता से कर्ज पर खरीदवाया 55 हजार का मोबाइल

पब्जी के लिए नाबालिग द्वारा मां की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और बेटे के हिंसक हो जाने का मामला सामने आया है। जहां पर एक सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने गेम के लिए मोबाइल खरीदने के लिए मजबूर कर दिया।  पिता ने घर की हालत का हवाला देते हुए बेटे को समझाने का प्रयास किया। बावजूद बेटा अपनी जिद पर अड़ा रहा। गुस्साए बेटे ने घर में रखे सामान को तोड़फोड़ करने लगा। बेटे की जिद के आगे मजबूर पिता ने 24 घंटे में मोबाइल खरीदने का वादा किया। उन्होंने बताया कि बेटे की मन पसंद मोबाइल 55 हजार में उधार किस्त पर दिलाया फिर उसका गुस्सा शांत हुआ।  जब सिक्योरिटी गार्ड ने पूरा मामला अपने एक दोस्त को बताया फिर दोस्त ने उसे केजीएमयू मानसिक स्वास्थ्य विभाग में दिखाने की सलाह दी।  उन्होंने बेटे को मानसिक स्वास्थ्य विभाग विभाग में दिखाया। उन्होंने बताया कि अब बेटी की तबीयत में काफी सुधार हो रहा है।

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लास चल रही थी इसी दौरान बेटे को पब्जी गेम की लत लगई। उसके बाद से बेटा दोस्तों से मिलना जुलना बंद कर दिया। देर रात पढ़ाई के नाम पर मोबाइल में गेम खेलता रहा है। जिसकी वजह से बेटा मानसिक रोग का शिकार हो गया। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है। उन्होंने बताया कि  मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर को दिखाने के बाद से कुछ राहत मिली है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)