होम जुमे की नमाज पर हुए बवाल को लेकर CM योगी सख्त, उपद्रवियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जुमे की नमाज पर हुए बवाल को लेकर CM योगी सख्त, उपद्रवियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश में नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश भर में पुलिस एलर्ट पर है। उसके बावजूद भी नमाजियों ने सहारनपुर, लखनऊ, प्रयागराज में जमकर नारेबाजी की। प्रयागराज के अटाला में भारी बवाल हो गया।

इस दौरान पीएसी के जवानों की नमाजियों से जमकर नोकझोंक हुई। कुछ उपद्रवियों ने पीएसी पर पथराव किया जिसमें कई जवान घायल हो गए।

जवानों ने हालत को काबू करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। वहीं प्रशासन ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लगा दी थी। वहीं सीएम योगी ने मामले में उपद्रवियो पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रदेश में हुए हंगामें को लेकर सभी अधिकारीयों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं सीएम योगी ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।