होम पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2022 09:15 PM

पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को मुसलमान पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके पूर्व सहयोगी नवीन जिंदल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। औरंगाबाद में संभागीय आयुक्त कार्यालय के समीप दिल्ली गेट इलाके में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, ‘‘उन लोगों को दंडित करने के लिए एक कानून बनाने की जरूरत है जो धार्मिक भावनाएं आहत करते हैं।

हम संभागीय आयुक्त कार्यालय के माध्यम से इसके लिए मांग उठायेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस कानून के बारे में संसद में अपनी आवाज उठायेंगे।'' जलील ने कहा, ‘‘ हम पूरी ताकत से इस मुद्दे पर संघर्ष करेंगे। आज सरकार ने कतर और कुवैत की ताकत देखी है।'' एआईएमआईएम नेता ने प्रदर्शन में पहुंचे लोगों से शांतिपूर्वक अपने घर लौट जाने की अपील की। जलील और पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता जिलाधिकारी कार्यालय तक गये और लोगों से घर लौट जाने की अपील की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)