होम एक्शन में UP पुलिस: नोएडा में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 320 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
एक्शन में UP पुलिस: नोएडा में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 320 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने रविवार रात को सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 320 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार सभी मंडल के पुलिस उपायुक्तों एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में पुलिस बलों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त की तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 320 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।