होम एक ही विद्यालय के सर्वाधिक चार छात्र आई.ए.एस. में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2022 06:55 PM

एक ही विद्यालय के सर्वाधिक चार छात्र आई.ए.एस. में चयनित

एक ही विद्यालय के सर्वाधिक चार छात्र आई.ए.एस. में चयनित

एक ही विद्यालय के सर्वाधिक चार छात्र आई.ए.एस. में चयनित

लखनऊ, 5 जून। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के चार छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन छात्रों में यशार्थ शेखर (12वीं रैंक), अनुजा त्रिवेदी (241वीं रैंक), आयुष कुमार शिहारे (391वीं रैंक) एवं स्पर्श वर्मा (644वीं रैंक) शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।  श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। इन छात्रों का कहना है कि सी.एम.एस. का प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण छात्रों को उत्साह से भर देता है।

                सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये मेधावी छात्र सी.एम.एस. की फिलासफी के अनुसार वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपने कर्म क्षेत्र में सेवा काल के दौरान सारे विश्व में फैलायेंगे और सम्पूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने में अपना योगदान देंगे। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. के इन शिक्षकों के द्वारा ही इन मेधावी छात्रों की नींव मजबूत हुई है। यह उसी का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)