होम बरेली: कोचिंग संचालिका के पति ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बरेली: कोचिंग संचालिका के पति ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जिले के इज्जत नगर थाना पुलिस ने एक कोचिंग संचालिका के पति को नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोचिंग संचालिका का पति दो जून को 15 वर्षीय छात्रा के घर आया और यह कहकर अपने साथ ले गया कि मैम ने उसे पढ़ने को बुलाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घर ले जाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को बताया कि घटना के वक्त कोचिंग संचालिका के घर पर कोई नहीं था।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राहुल (30) को पुलिस ने शनिवार को गिफ्तार कर लिया है। सजवाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।