होम फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल में आए 1,544 नए केस, 48 मरीजों मे तोड़ा दम

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2022 11:49 PM

फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल में आए 1,544 नए केस, 48 मरीजों मे तोड़ा दम

फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल में आए 1,544 नए केस, 48 मरीजों मे तोड़ा दम

फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल में आए 1,544 नए केस, 48 मरीजों मे तोड़ा दम

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 1,544 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,63,910 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। 

केरल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में संक्रमण से 48 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या प्रदेश में बढ़कर 69,790 हो गई। केरल में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक हजार से अधिक रही है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,972 हो गई है। 

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद वीणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और कोरोना वायरस का कोई नया स्वरूप सामने नहीं आया है। मंत्री ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और सभी लोगों से मास्क पहनने और टीका लगवाने का आग्रह किया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)