होम UP: 6 जून को राष्ट्रपति कोविंद विधान सभा की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2022 09:29 PM

UP: 6 जून को राष्ट्रपति कोविंद विधान सभा की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

UP: 6 जून को राष्ट्रपति कोविंद विधान सभा की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

UP: 6 जून को राष्ट्रपति कोविंद विधान सभा की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी छह जून को उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। विधान सभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।       

विधान सभा अध्यक्ष, सतीश महाना ने इस महत्वपूर्ण बैठक के सुचारु संचालन के लिये दोनों सदनों में सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की है। इस सिलसिले में विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह सहित सभी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति के आगमन पर दोनों सदनों की विशेष वैठक को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।       

बैठक में योगी ने कहा कि 6 जून की तिथि ऐतिहासिक होगी जब आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में उप्र विधान मण्डल की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 23 मई से चल रहा विधान सभा का बजट सत्र नजीर बन रहा है। उन्होंने सदन की कार्यवाही के सफल संचालन में सभी दलों के सकारात्मक सहयोग के लिये आभार जताया।       

बैठक में समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के नेता राम निवास वर्मा, सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया', बहुजन समाज पार्टी के नेता, उमाशंकर सिंह सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सभी दलों के नेताओं से संयुक्त बैठक में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)