होम साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की सी.एम.एस. छात्र ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 19, 2022 06:43 PM

साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की सी.एम.एस. छात्र ने

साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की सी.एम.एस. छात्र ने

साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की सी.एम.एस. छात्र ने

लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र प्रभात ओझा ने भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तत्वावधान में नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर (एन.आई.सी.) की साइन्टिस्ट-बी एक्जामिनेशन में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की है, जो कि सी.एम.एस., लखनऊ व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रभात की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रभात ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षिक वातावरण को दिया है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल दिन-प्रतिदिन विश्व पटल पर नये-नये प्रतिभावान व क्षमतावान व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में प्रभात ने भी वैज्ञानिक बनकर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

                प्रभात की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है और वह शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा उच्च अंको में उत्तीर्ण कर प्रभात ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय से बीटेक एवं आई.आई.टी. गुवाहाटी से एमटेक करने के बाद इस प्रतिष्ठिापूर्ण पद पर चयनित हुए हैं। प्रभात की माताजी श्रीमती उर्मिला देवी गृहणी हैं जबकि पिता श्री प्रेम किशोर ओझा केन्द्रीय समाज कल्याण विभाग, देहरादून में सचिव के पद पर हैं। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)