होम ज्ञानवापी मस्जिद केस पर बोले अखिलेश यादव, यूपी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 18, 2022 08:16 PM

ज्ञानवापी मस्जिद केस पर बोले अखिलेश यादव, यूपी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है भाजपा

ज्ञानवापी मस्जिद केस पर बोले अखिलेश यादव, यूपी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है भाजपा

ज्ञानवापी मस्जिद केस पर बोले अखिलेश यादव, यूपी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण का जिक्र किए बगैर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है, यह उचित नहीं है। लखनऊ से सिद्धार्थनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ज्ञानवापी मस्जिद, ताजमहल और अन्य जैसे मुद्दों का इस्तेमाल जनता को वास्तविक चीजों से भटकाने के लिए कर रही है, ताकि बेरोजगारी, महंगाई पर कोई बहस न हो। लगता है भाजपा वन नेशन वन बिजनेसमैन के लिए काम कर रही हैउन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है यह उचित नहीं है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोग प्रेमभाव के साथ रहें ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। जनता के बीच रहकर व मेहनत करते हुए एक बार फिर हम अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है।महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस तरह से यह सरकार मनमाना निर्णय लेकर जनता को परेशान कर रही है यह उचित नहीं है। भाजपा की सरकार में आम जनता महंगाई से इस कदर परेशान है कि दो जून की रोटी मिलना भी मुश्किल है। पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम आसमान छू रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)