होम कांग्रेस नेता तौकीर रजा ने माना मंदिरों को बनाया गया मस्जिद, बताया किसने किया यह काम
कांग्रेस नेता तौकीर रजा ने माना मंदिरों को बनाया गया मस्जिद, बताया किसने किया यह काम
इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के प्रमुख और कांग्रेस नेता तौकीर रजा ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि मंदिरों को तोड़ा नहीं गया था, बल्कि बड़ी संख्या में इस्लाम ग्रहण करने वाले लोगों ने अपने पूजा स्थलों को मस्जिद में बदल दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मस्जिदों को ना छुआ जाए।
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर अपनी बात रखते हुए तौकीर रजा ने मंगलवार को कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में जो मिला उसे शिवलिंग कहना असल में हिंदुत्व का मजाक उड़ाना है। देश में ऐसे कई मस्जिद हैं जहां पहले मंदिर थे। इन मंदिरों को तोड़ा नहीं गया, जब लोगों ने इस्लाम कबूल किया तो बस इन्हें बदल (मस्जिदों में) दिया गया। तौकीर रजा ने कहा कि मस्जिदों को ना छुआ जाए। यदि सरकार जबरन कुछ करती है तो मुसलमान सरकार का विरोध करेंगे।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''मुस्लिम कानूनी लड़ाई नहीं चाहते हैं क्योंकि वे बाबरी मस्जिद का फैसला देख चुके हैं। इस बार हम किसी कोर्ट में अपील नहीं करेंगे। नफरत बेचने वालों देश के हर मस्जिद में फव्वारे के साथ शिवलिंग मिलेगा। यदि उनका बस चले तो वह सब पर अतिक्रमण करेंगे। हम देखना चाहूंगा कि ये लोग कहां रुकते हैं। देश में शांति रखने के लिए मुसलमान चुप रहे हैं
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।