होम मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ेंगी? पूर्व विधायक अजय राय ने दी गवाही
मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ेंगी? पूर्व विधायक अजय राय ने दी गवाही
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सदर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर केस में सोमवार को वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय ने कोर्ट में गवाही दी। एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार की भी बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अजय राय से जिरह नहीं की।
विशेष न्यायाधीश रामसुध सिंह की अदालत में सोमवार को मुख्तार अंसारी पर दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक अजय राय ने गवाही देते हुए अपना बयान दर्ज कराया। सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कुछ नहीं कहा। इस दौरान कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तैनात थे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी में आई दिक्कत
विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दोपहर में एक बजे मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। नेट धीमा होने के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुछ समय के लिए दिक्कत आई। जज ने मुख्तार अंसारी को गाजीपुर सदर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर केस की सुनवाई की जानकारी देते हुए कार्यवाही शुरू की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।