होम ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंगः वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 16, 2022 09:07 PM

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंगः वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंगः वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंगः वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित वजूखाना को सोमवार की शाम सील कर दिया गया। इसी वजूखाना में हिन्दू पक्ष ने शिवलिंग होने का दावा कोर्ट में किया था। इसके बाद कोर्ट ने वजूखाना को तत्काल सील करने और सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की तैनाती का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम प्रोटोकॉल, डीसीपी सुरक्षा और सीआरपीएफ कमांडेंट की मौजूदगी में सील करने की कार्यवाही पूरी की गई। वजूखाना को सीआरपीएफ के हवाले भी कर दिया गया है। सीआरपीएफ की टीम अब मस्जिद के अंदर वजूखाना के पास ही तैनात कर दी गई है। 
कोर्ट के आदेश पर लगातार तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम शुरू हुआ और पूरा भी कर लिया गया। सर्वे पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि यहां स्थित वजूखाना में शिवलिंग मिला है। हिंदू पक्ष ने तत्काल इसकी जानकारी अदालत को भी दी और शिवलिंग की सुरक्षा की मांग की। इस पर अदालत ने डीएम को आदेश दिया कि जिस स्‍थान पर शिवलिंग प्राप्‍त हुआ है, उसे तत्‍काल सील कर दें। किसी भी व्‍यक्ति को वहां जाने न दें। वहां पर सीआरपीएफ की तैनाती का भी आदेश दिया। 

कोर्ट ने शिवलिंग की जगह को सील करने के आदेश के साथ ही साथ ही अधिकारियों की व्‍यक्तिगत जिम्‍मेदारी भी तय कर दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्‍नर और सीआरपीएफ कमांडेट को आदेशित किया जाता है कि जिस स्‍थान को सील किया गया है, उस स्‍थान को संरक्षित और सुरक्षित रखने की पूर्णत: व्‍यक्तिगत जिम्‍मेदारी उपरोक्‍त समस्‍त अधिकारियों की व्‍यक्तिगत रूप से मानी जाएगी। कोर्ट से आदेश की कापी मिलते ही अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ के साथ मस्जिद के अंदर स्थित वजूखाना पर पहुंची और उसे सील करने की कार्यवाही पूरी की गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)