होम अब टीपू सुल्तान के जमाने की मस्जिद में पूजा की मांग, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान मंदिर का दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 16, 2022 08:50 PM

अब टीपू सुल्तान के जमाने की मस्जिद में पूजा की मांग, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान मंदिर का दावा

अब टीपू सुल्तान के जमाने की मस्जिद में पूजा की मांग, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान मंदिर का दावा

अब टीपू सुल्तान के जमाने की मस्जिद में पूजा की मांग, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान मंदिर का दावा

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग पाए जाने के दावे  के बाद यूपी की एक अदालत ने परिसर को सील करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने मस्जिद परिसर में पूजा की इजाजत मांगी थी। अब कर्नाटक में एक मस्जिद को लेकर इसी तरह का विवाद जन्म ले रहा है। यह विवाद टीपू सुल्तान के जमाने में बनाई गई एक मस्जिद को लेकर है। हिंदू संगठनों का दावा है कि यहां एक हनुमान मंदिर हुआ करता था। 
क्या है मस्जिद का इतिहास
बेंगलुरु से 120 किलोमीटर की दूरी पर श्रीरंगपट्टन में एक मस्जिद है। कहा जाता है कि श्रीरंगपट्टन टीपू सुल्तान की राजधानी हुआ करता था। यहीं किले में यह जामिया मस्जिद है। कहा जाता है कि विजय नगर साम्राज्य के समय में यह किला बनाया गया था। बाद में टीपू सुल्तान ने इसपर कब्जा कर लिया। मस्जिद के अंदर मिले पारसी लेखों से पता चलता है कि मस्जिद का निर्माण 1782 में हुआ था। सुल्तान ने अपने महल के करीब ही इस मस्जिद को बनवाया था। मस्जिद में एक मदरसा भी चलता है। एएसआई इस इमारत की हिफाजत करता है।
हिंदू संगठन ने उठाई पूजा की मांग
नरेंद्र मोदी विचार मंच नाम के हिंदू संगठन ने मस्जिद में पूजा की मांग को लेकर मंडी डिप्टी कमिश्नर को निवेदन सौंपा है। इसमें लिखा गया है कि मस्जिद परिसर में नमाज बंद करवा दी जाए। दावा किया गया है कि मस्जिद के अंदर अब भी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)