होम कुशीनगर में पीएम मोदी ने बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा, चढ़ाया चीवर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 16, 2022 09:13 PM

कुशीनगर में पीएम मोदी ने बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा, चढ़ाया चीवर

कुशीनगर में पीएम मोदी ने बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा, चढ़ाया चीवर

कुशीनगर में पीएम मोदी ने बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा, चढ़ाया चीवर

नेपाल के लुंबिनी से लौट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा अर्चना की। करीब दस मिनट मंदिर परिसर में रहने के बाद वह बाहर निकले और सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर गए। एयरपोर्ट से शाम को 5.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान कुशीनगर में मेन गेट से ही वीवीआईपी को छोड़ सभी तरह के प्रवेश बंद कर दिए गए थे।
नेपाल के लुंबिनी से हेलीकॉप्टर से करीब 4.50 बजे कुशीनगर पीएम कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने उनकी आगवानी की। प्रधानमंत्री यहां आते ही सीधे महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की तरफ निकले। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा महापरिनिर्वाण स्थली 5.15 बजे पहुंचे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)