होम ट्रक से बैंक एटीएम चुराने आये बदमाश,अलार्म बजते ही भागे
ट्रक से बैंक एटीएम चुराने आये बदमाश,अलार्म बजते ही भागे
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय पुलिस के हाथ पॉव फूल गए जब एक्ससिस बैंक के प्रबंधक ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि बदमाश उनकी बैंक से लगे एटीएम को चोरी कर रहे हैं। इतना सुनते ही थाने में अफरा तफ़री मच गयी। पलक झपकते ही पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँची। लेकिन गनीमत रही कि बदमाश एटीएम को ले जाने में असफल रहे।
दरअसल रात करीब 3 बजे शाहजहांपुर में सेठ इन्क्लेव स्थित एक्ससिस बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन के पास मुंबई स्थित बैंक कमांड सेंटर से फोन आया कि आपकीं बैंक में बदमाश एटीएम को ले जा रहे हैं। ऐसा इसलिए पता चल पाया क्योंकि बैंक एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम मुंबई कमांड सेंटर में रहता है जो बैंक की सुरक्षा के लिए संचालित किया गया है। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने थाना सदर बाजार में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 379,511,427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर क्षेत्राधिकारी सरवन टी ने बताया कि बदमाश ट्रक से एटीएम चोरी करने के मकसद से आये थे। लेकिन बैंक मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। जिससे बदमाश अपनी मंसूबे में नाकाम रहे। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।