होम सुखोई 30 MKI से ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण, जानें वायुसेना को मिली कितनी ताकत

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 12, 2022 08:02 PM

सुखोई 30 MKI से ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण, जानें वायुसेना को मिली कितनी ताकत

सुखोई 30 MKI से ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण, जानें वायुसेना को मिली कितनी ताकत

सुखोई 30 MKI से ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण, जानें वायुसेना को मिली कितनी ताकत

भारतीय वायुसेना ने नई ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह ब्रह्मोस एक्सटेंडेड एयर वर्जन मिसाइल है जो कि हवा से सटीक निशाना लगा सकती है। बंगाल की खाड़ी में इसका सफल परीक्षण किया गया। सुखोई- 30 एमकेआई से इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मिसाइल ने बिल्कुल सटीक निशाना लगाया। इस सफलता के साथ ही वायुसेना को अब प्रेसिसन स्ट्राइक करने की ताकत हासिल हो गई है। 
अब वायुसेना जमीन और समुद्र दोनों में लॉन्ग रेंज ऑपरेशन कर सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से लगभग तेज गुना तेजी से चलती है। एक्सटेंडेड वर्जन ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 350 किलोमीटर है जबकि पहले इसकी रेंज 290 किमी हुआ करती थी।बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक इंडियन-रशियन जॉइंट वेंचर है। यह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाता है जो कि सबमरीन, शिप, एयरक्राफ्ट या फिर जमीन से लॉन्च की जा सकती हैं। पिछले महीने ब्रह्मोस के एंटी शिप वर्जन सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। भारतीय नौसेना ने बताया था कि इसका परीक्षण अंडमान निकोबार कमांड में किया गया। इसके अलावा 19 अप्रैल को भी वायुसेना ने सुखोई से ही ईस्टर्न सीबोर्ड में ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। इसके अलावा मार्च में भी एक मिसाइल का परीक्षण किया गया जो कि हिंद महासागर में तैनात की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)