होम अखिलेश और शिवपाल की नजरें मिलीं पर दिल नहीं; चाचा-भतीजे की इन तस्वीरों की खूब चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2022 09:50 PM

अखिलेश और शिवपाल की नजरें मिलीं पर दिल नहीं; चाचा-भतीजे की इन तस्वीरों की खूब चर्चा

अखिलेश और शिवपाल की नजरें मिलीं पर दिल नहीं; चाचा-भतीजे की इन तस्वीरों की खूब चर्चा

अखिलेश और शिवपाल की नजरें मिलीं पर दिल नहीं; चाचा-भतीजे की इन तस्वीरों की खूब चर्चा

उत्तर प्रदेश की सियासत में इस समय सबसे अधिक चर्चा अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कड़वाहट की है। विधानसभा चुनाव के बाद चाचा-भतीजे में दूरी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। चर्चा है कि शिवपाल जल्द ही आजम खान के साथ मिलकर एक ऐसे मोर्चे का गठन कर सकते हैं, जिससे अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ सकती है। इस बीच, दोनों एक साथ नजर आए हैं। चाचा-भतीजे के एक फ्रेम में कैद होने के बाद इन तस्वीरों पर खूब चर्चा हो रही है।  दरअसल, दोनों नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के भतीजे की शादी में पहुंचे थे। दोनों वैवाहिक कार्यक्रम में आसपास बैठे नजर आए। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि इस दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। माना जा रहा है कि दोनों के बीच कड़वाहट अब भी बरकरार है।तस्वीर की चर्चा इसलिए भी अधिक हो रही है, क्योंकि हाल ही में अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि जो बीजेपी से मिल गया है वह सपा में नहीं रह सकता है। वहीं, शिवपाल भी भतीजे पर अपमानित करने का आरोप लगा चुके हैं। शिवपाल ने कहा था कि जिन्हें उन्होंने चलना सिखाया वही उन्हें रौंदता रहा। शिवपाल यादव विधानसभा चुनाव के समय से ही खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।वैसे तो इस तरह किसी शादी समारोह में नेताओं के बीच अनौपचारिक मुलाकात सामान्य बात है, लेकिन जिस तरह की कड़वाहट के बीच दोनों एक दूसरे के साथ बैठे नजर आए, उसने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस तस्वीर से कोई सियासी मायने तलाशना ठीक नहीं है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)