होम प्रयागराज के नैनी का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर, कई मुहल्लों के नाम बदले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2022 09:10 PM

प्रयागराज के नैनी का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर, कई मुहल्लों के नाम बदले

प्रयागराज के नैनी का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर, कई मुहल्लों के नाम बदले

प्रयागराज के नैनी का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर, कई मुहल्लों के नाम बदले

प्रयागराज का नैनी क्षेत्र अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नगर के नाम से जाना जाएगा। प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट होगा। सोमवार को नगर निगम में बैठक में सदन ने नैनी, एयरपोर्ट समेत शहर के चौराहा, सड़क और पार्क के नए नामों पर मुहर लगा दी।
बजट पर चर्चा के बाद सदन में नामकरण की सूची रखी गई। नैनी का नाम हेमवती नंदन बहुगुणा नगर रखने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यह प्रस्ताव इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भेजा था। शासन ने डॉ. रीता का प्रस्ताव नगर निगम में भेजा और सदन में निर्णय लेने का सुझाव दिया।
सदन से पहले नगर निगम की नामकरण कमेटी में रखा गया। कमेटी ने यह कहकर प्रस्ताव खारिज कर दिया कि हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम शहर में मार्केट, पार्क, स्कूल और चौराहा पहले से है। कमेटी ने ही नैनी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रखने का सुझाव दिया। कमेटी का प्रस्ताव सदन में रखा गया तो सभी ने सर्वसम्मति से इस पर मुहर लगा दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)