होम श्रीलंका में बेकाबू हो चुके हालात, दंगा फैलाने वालों को सड़क पर देखते ही गोली मारने के आदेश
श्रीलंका में बेकाबू हो चुके हालात, दंगा फैलाने वालों को सड़क पर देखते ही गोली मारने के आदेश
दरअसल, श्रीलंका के कई शहरों में हो रहे खूनी संघर्ष के बीच यह फैसला लिया गया है। वहां की सेना को आदेश दिया गया है कि वो दंगाइयों को देखते ही गोली मार दे। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में हिंसा भड़क गई है। हिंसा इस कदर भड़की हुई है कि दंगाइयों ने श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंद्रा राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी।उधर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने ट्विटर पर प्रदर्शनकारियों से अपील कि वे चाहे जिस भी पार्टी हों लेकिन वे शांत रहें और हिंसा रोक दें। नागरिकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई न करें। उन्होंने कहा कि संवैधानिक जनादेश और आम सहमति के जरिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।इससे पहले देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी कई अफवाहें हैं कि उनके पिता महिंदा राजपक्षे देश छोड़कर नहीं भागने वाले हैं। उन्होंने हम ऐसा नहीं करेंगे। खेल मंत्री रहे नमल ने कहा मेरे पिता सुरक्षित हैं, वह सुरक्षित स्थान पर हैं और परिवार से बात कर रहे हैं।बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कहने पर महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि देश के आए राजनीतिक संकट को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उनके कुछ खास लोगों की बीच बैठक हुई थी जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया ने महिंद्रा राजपक्षे से कहा था कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें। राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से देश में हिंसा भड़क गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।