होम राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से बना दी फर्जी वेबसाइट, भक्‍तों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2022 09:28 PM

राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से बना दी फर्जी वेबसाइट, भक्‍तों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से बना दी फर्जी वेबसाइट, भक्‍तों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से बना दी फर्जी वेबसाइट, भक्‍तों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर और अधिकृत लोगो का प्रयोग कर राम मंदिर निर्माण के नाम पर भक्तों से ठगी करने वाले ठग की पहचान सुनिश्चित कर साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है। इस मामले में बीते चार दिसंबर 2020 को रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने अज्ञात के विरुद्ध थाना रामजन्मभूमि में आईपीसी व आईटी एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कराया था।अयोध्या पुलिस की साइबर क्राइम सेल लंबे समय से आरोपी के पहचान की पुष्टि में लगी थी। शख्स की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी का ताना-बाना बुना और सीओ सिटी पलाश बंसल के निर्देशन में अविनाश पुत्र दिनेश चंद्र निवासी बहुखंडी, सी-220, इंद्रा पार्क, थाना नजफगढ़, दिल्ली से गिरफ्तार कर अयोध्या ले आई।पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्यों में साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव, एसआई अमित शंकर यादव, कांस्टेबल रवि यादव व आरक्षी पवन कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)