होम बिजली कटौती पर सीएम योगी ने दिया आदेश, समय पर और सही बिल देने को कहा
बिजली कटौती पर सीएम योगी ने दिया आदेश, समय पर और सही बिल देने को कहा
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की जरूरत पर बल देते हुए सोमवार को कहा कि सभी सभी 75 जिलों में रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
सीएम योगी ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि खदानों से पावर प्लांट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाए। सीएम ने कहा कि ऊर्जा मंत्री बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर हर स्तर पर व्यापक बदलाव के प्रयास करें। उन्होने कहा कि बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि लोगों को सही बिल मिले और समय पर मिले। ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग या विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान करती है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रयास की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल बकाए के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाई जाए। योजना ऐसी हो, जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज से छूट मिले, किस्त में भुगतान की सुविधा हो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।