होम टूटेगा सचिन पायलट का सपना? राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 08:54 PM

टूटेगा सचिन पायलट का सपना? राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

टूटेगा सचिन पायलट का सपना? राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

टूटेगा सचिन पायलट का सपना? राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। 
मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए धारीवाल ने यह भी कहा कि राजस्थान की जनता, कांग्रेस के विधायक और पार्टी आलाकमान यही चाहते हैं कि गहलोत मुख्यमंत्री बने रहें। गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के शहरी विकास, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल का यह बयान उस वक्त आया है जब पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से समय रहते राजस्थान सरकार में नेतृत्व परिवर्तन करने के लिए कहा है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर ऐसी खबरों को मनगढ़ंत बताया था। 
पायलट पर साधा निशाना
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर धारीवाल ने पायलट का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधते हुए कहा, 'मीडिया में छपवाते रहते हैं ताकि जिंदा रहें, बस इतनी सी बात है।' उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'वास्तविकता तो यह है कि जनता भी चाहती है, आलाकमान भी चाहता है और सारे विधायक चाहते हैं कि अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बने रहें। वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)