होम सीएम योगी का ऐलान, श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ दी जाएगी हर सुविधा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2022 09:40 PM

सीएम योगी का ऐलान, श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ दी जाएगी हर सुविधा

सीएम योगी का ऐलान, श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ दी जाएगी हर सुविधा

सीएम योगी का ऐलान, श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ दी जाएगी हर सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना कर रही है। अब किसी भी श्रमिक का पाल्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। यहां पढ़ने वाले बच्चों को आवासीय व्यवस्था के साथ हर प्रकार की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। योगी गुरुवार को सहजनवा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ  प्रशासन व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।योगी ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में उन बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कोरोना संकट में अपने अभिभावक को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि विद्यालय के सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से अक्तूबर 2022 तक पूर्ण किए जाएं ताकि अगले शैक्षिक सत्र (2023) में यहां पढ़ाई शुरू हो जाए।उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि इस विद्यालय का संचालन अगले सत्र से शुरू होना है। निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। गुणवत्ता के लिए अन्य एजेंसी से जांच भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्माण का जायजा लेने के बाद नक्शे के जरिये पूरे प्रोजेक्ट की पड़ताल की। इस दौरान सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)