होम सीएम योगी ने 19.81 लाख में लड़ा अपना विधानसभा चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 21, 2022 09:16 PM

सीएम योगी ने 19.81 लाख में लड़ा अपना विधानसभा चुनाव

सीएम योगी ने 19.81 लाख में लड़ा अपना विधानसभा चुनाव

सीएम योगी ने 19.81 लाख में लड़ा अपना विधानसभा चुनाव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार पर कुल 19.81 लाख रुपये खर्च किए। कोषागार द्वारा जारी प्रत्याशियों के अंतिम चुनावी खर्च की सूची के मुताबिक सबसे अधिक खर्च चौरीचौरा से भाजपा प्रत्याशी रहे सरवन निषाद ने किया है।सरवन ने चुनाव में कुल 32.05 लाख रुपये खर्च किये हैं। यह सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों द्वारा किए खर्च की तुलना में सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर इसी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी रहे अजय कुमार सिंह के 27.01 लाख रुपये का चुनाव खर्च कोषागार में दर्ज है। वहीं सदर सीट से राइट टू रीकॉल पार्टी से प्रत्याशी राम धवन सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी हैं। रामधवन ने चुनाव प्रचार में नामांकन के समय जमा की जाने वाली जमानत राशि से भी कम महज 10 हजार रुपये खर्च किए हैं।छह विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे : कोषागार विभाग के अंतिम चुनाव खर्च सूची के अनुसार छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम सबसे अधिक खर्च दर्ज है जिसमें चिल्लूपार के राजेश त्रिपाठी, चौरीचौरा से सरवन निषाद और बांसगांव से विमलेश पासवान से सबसे ऊपर हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)