होम कांग्रेस नेता तौकीर रजा के भड़काऊ बोल- सड़क पर उतरे मुसलमान तो कोई नहीं कर पाएगा कंट्रोल

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 21, 2022 09:12 PM

कांग्रेस नेता तौकीर रजा के भड़काऊ बोल- सड़क पर उतरे मुसलमान तो कोई नहीं कर पाएगा कंट्रोल

कांग्रेस नेता तौकीर रजा के भड़काऊ बोल- सड़क पर उतरे मुसलमान तो कोई नहीं कर पाएगा कंट्रोल

कांग्रेस नेता तौकीर रजा के भड़काऊ बोल- सड़क पर उतरे मुसलमान तो कोई नहीं कर पाएगा कंट्रोल

कांग्रेस नेता और अक्सर विवादों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर भड़काऊ बयानबाजी की है। लाउडस्पीकर और अजान विवाद पर धमकी देते हुए तौकीर रजा ने कहा है कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर उतरेगा किसे के कब्जे में नहीं आएगा। तौकीर रजा ने पीएम मोदी को दूसरा धृतराष्ट्र बताते हुए कहा है कि यदि उनका यही रुख रहा तो देश को महाभारत से कोई नहीं बचा सकता है।तौकीर रजा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 10 दिन बाद बैठक किया जाएगा और एक बार फिर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। तौकीर रजा ने कहा, ''जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा उस दिन फिर किसी के कब्जे में नहीं आने वाला है। मैं हुकूमत को चेतवनी देता चाहता हूं खासतौर पर नरेंद्र मोदी सरकार को कि यदि उन्होंने तरीका तुरंत नहीं नहीं बदला, और उनकी खामोशी, तुम सबके प्रधानमंत्री हो तुम्हारे मुल्क में इस तरह की बेइमानी हो रही है। तौकीर रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें धृतराष्ट्र बताया और कहा, ''उन्हें तुरंत धृतराष्ट्र की भूमिका से बाहर आना चाहिए और कोई ऐसा मजबूत निर्णय लेना चाहिए, जिससे इस तरह के माहौल को कंट्रोल किया जा सके। यदि मोदी धृतराष्ट्र बने रहे तो देश को महाभारत से कोई नहीं बचा सकता है।''
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)