होम मोबाइल के साथ पेट्रोल और नींबू फ्री, वाराणसी में दुकानदार की अनोखी स्कीम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 21, 2022 09:04 PM

मोबाइल के साथ पेट्रोल और नींबू फ्री, वाराणसी में दुकानदार की अनोखी स्कीम

मोबाइल के साथ पेट्रोल और नींबू फ्री, वाराणसी में दुकानदार की अनोखी स्कीम

मोबाइल के साथ पेट्रोल और नींबू फ्री, वाराणसी में दुकानदार की अनोखी स्कीम

पूरे देश में पेट्रोल और नींबू की महंगाई इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों को खरीदना लोगों के लिए परेशानी का सबब हो गया है। अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मोबाइल शॉप के मालिक ने पेट्रोल औऱ नींबू फ्री में देने का ऑफर निकाला है। इसके तहत अगर कोई मोबाइल या एक्सेसरीज खरीदता है तो उसे पेट्रोल और नींबू मुफ्त में दिया जाएगा।वाराणसी की इस मोबाइल शॉप के मालिक ने दुकान के अंदर और बाहर इस बारे में कई पोस्टर लगाए हैं। इसके अनुसार उनकी दुकान से 10 हजार की कीमत का कोई मोबाइल खरीदता है तो उसे 1 लीटर पेट्रोल फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा अगर 50 रुपये की भी मोबाइल एक्सेसरीज लेता है तो उसे 2-4 नींबू मुफ्त दिया जाएंगे।यह दुकान वाराणसी के लहुराबीर में स्थित है। दुकानदार यश जायसवाल ने बताया कि इन दिनों महंगाई का ग्राफ पीक पर है। गर्मी आते ही नींबू भी आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। ऐसे में उन्हें लगा कि कोई अनोखा ऑफर निकाला जाए। उन्होंने बताया कि इस ऑफर के बाद ग्राहकों की संख्या और बिक्री भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक नींबू का दाम सामान्य नहीं होता तब तक हम यह ऑफर जारी रखेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)