होम अखिलेश का निशाना: मैनपुरी में बोले- प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है बुलडोजर संस्कृति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2022 08:37 PM

अखिलेश का निशाना: मैनपुरी में बोले- प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है बुलडोजर संस्कृति

अखिलेश का निशाना: मैनपुरी में बोले- प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है बुलडोजर संस्कृति

अखिलेश का निशाना: मैनपुरी में बोले- प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है बुलडोजर संस्कृति

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम करहल पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ के सहारे विधानसभा चुनाव जीता है। एमएलसी के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है। महंगाई पर भाजपा सरकार नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। मैनपुरी में उन्होंने कहा कि अब बुलडोजर ही न्याय कर रहा है। बुलडोजर संस्कृति प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है। 
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भगवान राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। सदमे में उसके ताऊ की मौत हुई। सरकार अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला सकी है। जहां दुष्कर्म की घटना हुई है क्या सरकार उस मठ पर भी बुलडोजर चलाएगी। मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर से सटे जिले में एक बच्चे की फिरौती नहीं मिलने पर निर्मम हत्या कर दी गई। 
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्याज में कटौती कर दी जिससे बैंकों का हाल खराब है। बैंक बंद हो रही हैं। उनका विलय करना पड़ रहा है। बैंकों के सबसे सुरक्षित लॉकरों तक से चोरी हो रही है। पंचायत और एमएलसी चुनावों में वोटों की लूट हुई। लोगों को अपमानित किया गया। पर्चा तक नहीं भरने दिया गया। प्रलोभन देकर और डरा धमकाकर वोट हासिल किए गए। सरकार आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद देने में भेदभाव कर रही है। 
सपा मुखिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान के बाद भी करहल के नाले नालियों की भी गंदगी सेंगर व यमुना से होकर गंगा में ही जाती है। जब तक ये नाले नालियां साफ नहीं होंगे तब तक मां गंगा की सफाई कैसे हो सकती है। नगर निकाय चुनाव सपा पूरी जिम्मेदारी के साथ लड़ेगी। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, सनी यादव, नीरज यादव भी मौजूद रहे। 
महंगाई से समाज का हर वर्ग परेशान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी में पूर्व पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे। सपा नेता अरुण गुप्ता सहित पार्टी के नेताओं से बातचीत की। निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महंगाई से समाज का हर वर्ग परेशान है। मुख्यमंत्री का विजन केवल बुलडोजर है। अब बुलडोजर ही न्याय कर रहा है। बुलडोजर संस्कृति प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)