होम यूपी में हर तरफ अराजकता, बुलडोजर से विपक्षियों को डरा रही सरकार: अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2022 08:23 PM

यूपी में हर तरफ अराजकता, बुलडोजर से विपक्षियों को डरा रही सरकार: अखिलेश यादव

यूपी में हर तरफ अराजकता, बुलडोजर से विपक्षियों को डरा रही सरकार: अखिलेश यादव

यूपी में हर तरफ अराजकता, बुलडोजर से विपक्षियों को डरा रही सरकार: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी अराजकता की गिरफ्त में है। सरकार के लोग विपक्षियों को बुलडोजर से डरा रहे हैं, जबकि सत्ता संरक्षित अपराधी कहर बरपा रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करना भाजपा के बस की बात नहीं रह गई है।
अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का कथित जीरो टॉलरेंस का फैसला लोकभवन के अंदर या मुख्यमंत्री आवास तक ही सीमित है। अपराधी बेफिक्र होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज है। प्रदेश में कारोबारियों की जिंदगी खतरे में है। 15 दिन में 6 कारोबारियों से लूट हो गई। अन्याय-अत्याचार से बहू-बेटियां परेशान हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को देखते हुए आखिर कौन निवेश के लिए आगे आएगा? ऐसा लगता है भाजपा सरकार का इरादा प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का नहीं, प्रदेश के गौरव को धूल धूसरित कर देने का है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)