होम पंजाब: CM मान के 300 यूनिट फ्री बिजली के ऐलान पर कांग्रेस का सवाल, जुलाई तक का इंतजार क्यों?
पंजाब: CM मान के 300 यूनिट फ्री बिजली के ऐलान पर कांग्रेस का सवाल, जुलाई तक का इंतजार क्यों?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 1 जुलाई से हर महीने राज्य के हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा है कि आम आदमी पार्टी चुनावी वादे को पूरे करने में देरी क्यों कर ही है? इसके साथ-साथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए लोगों को जुलाई तक का इंतजार क्यों करना पड़ेगा।
सीएम मान के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने शनिवार को पूछा कि AAP अपने चुनाव पूर्व वादे को लागू करने में देरी क्यों कर रही है। भोलाठ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पूछा कि जुलाई महीने से ही मुफ्त बिजली क्यों दी जाएगी। पूर्व सांसद और पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी कहा कि वे आदेश के विवरण को देखेंगे कि क्या इसमें कोई छिपा हुआ एजेंडा तो नहीं है।
301 यूनिट आने पर क्या?
खैरा ने ट्वीट करते हुए कहा मैं भगवंत मान का 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अपने वादे को पूरा करने का स्वागत करता हूं, लेकिन इसके लिए 1 जुलाई तक का इंतजार क्यों? क्या वित्तीय प्रबंधन का कोई मुद्दा है? इसके साथ-साथ यह भी स्पष्ट करें कि अगर उपभोक्ता का बिल 301 यूनिट होता है तो उससे पूरा बिला लिया जाएगा? ट्यूबेल सब्सिडी को खत्म करने के लिए कोई कदम? वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी आदेश के विवरण की जांच करने पर जोर देते हुए कहा, हलवा का सबूत उसके खाने में है।
भगवंत मान का ऐलान?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के कार्यकाल का एक महीना पूरा होने पर शनिवार को घोषणा की है कि राज्य के प्रत्येक घर को एक जुलाई से प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के परिवारों को छोड़कर यदि दो महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से अधिक हो जाती है, तो उपभोक्ता को पूरे बिल का भुगतान करना होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।