होम हार के बाद बसपा की ओवरहॉलिंग? जोनल कोआर्डिनेटर की व्यवस्था खत्म

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2022 08:16 PM

हार के बाद बसपा की ओवरहॉलिंग? जोनल कोआर्डिनेटर की व्यवस्था खत्म

हार के बाद बसपा की ओवरहॉलिंग? जोनल कोआर्डिनेटर की व्यवस्था खत्म

हार के बाद बसपा की ओवरहॉलिंग? जोनल कोआर्डिनेटर की व्यवस्था खत्म

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी को नए तरीके से खड़ा करने की कोशिशों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में मायावती ने जोनल कोआर्डिनेटर के पद की व्यवस्था खत्म कर दी है। कांशीराम द्वारा शुरू की गई मंडल प्रभारी व्यवस्था 10 साल बाद एक बार फिर शुरू की गई है। हर मंडल पर तीन-तीन प्रभारी बनाए गए हैं।
यूपी को 18 भागों में बांटा
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लगातार मायावती संगठन को ठीक करने में लगी हुई हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को प्रदेशभर के कोआर्डिनेटरों, विधानसभा उम्मीदवारों और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों को बुलाया था। इस बैठक में भाईचारा कमेटियां भंग करते हुए प्रदेश को छह जोनों में बांटा था। प्रत्येक तीन मंडल का एक जोन बनाया गया था, लेकिन इसे बनाए जाने का फीडबैक अच्छा नहीं मिला। इसीलिए 13 दिन बाद ही इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
प्रभारियों को जिम्मेदारी
बसपा सुप्रीमो ने प्रत्येक मंडल में तीन प्रभारी बनाए हैं। इनकी देखरेख में ही पूरे मंडल में संगठन को विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ भाईचारा कमेटियां भंग होने के बाद उसके पदाधिकारियों को जिला सचिव या फिर मंडल में जिम्मेदारी दी गई है। कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी बनाने के बाद मंडलीय व्यवस्था शुरू की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)