होम कमर में तमंचा लगाकर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंची युवती
कमर में तमंचा लगाकर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंची युवती
मैनपुरी में एक युवती को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। जिंस और कुर्ता पहने जेल चौराहे पर पहुंची युवती ने कमर में तमंचा खोंस रखा था। कोल्ड ड्रिंक पीते समय अचानक युवती पर स्वॉट टीम की नजर पड़ी तो महिला पुलिस को बुला लिया गया। वीडियोग्राफी के बीच महिला सिपाही ने युवती की तलाशी ली और उसके कमर में खोंसा गया तमंचा निकाला। युवती को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार को जेल तिराहे पर थे। तभी पास में ही कोल्ड ड्रिंक पी रही एक युवती पर उनकी नजर पड़ी। वह यह देखर भौंचक रह गए कि युवती की कमर में तमंचा लगा हुआ था। उन्होंने युवती की चेकिंग कराने के लिए तत्काल महिला पुलिस को बुला लिया।
महिला सिपाही ने युवती को पकड़ा और वीडियोग्राफी के बीच ही उसकी कमर से तमंचा निकाला तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर को बुलाकर युवती को तमंचा सहित कोतवाली भेज दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।