होम यूएसः ब्रूकलिन मेट्रो स्टेशन में चलीं गोलियां, खून से लथपथ पड़े दिखे लोग

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 12, 2022 09:19 PM

यूएसः ब्रूकलिन मेट्रो स्टेशन में चलीं गोलियां, खून से लथपथ पड़े दिखे लोग

यूएसः ब्रूकलिन मेट्रो स्टेशन में चलीं गोलियां, खून से लथपथ पड़े दिखे लोग

यूएसः ब्रूकलिन मेट्रो स्टेशन में चलीं गोलियां, खून से लथपथ पड़े दिखे लोग

न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में आज एक मेट्रो स्टेशन में गोलियां चल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खून से लथपथ हैं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक इस घटना में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं वीडियो में लोग घबराकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि शूटर अभी पकड़ा नहीं जा सका है और संभव है कि वह उस इलाके में अब भी ऐक्टिव हो। सुबह भीड़ के समय में यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट्रो के अंदर से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद ट्रेनें रोक दी गईं। एक ट्विटर यूजर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। इसमें लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं गोली की आवाज के साथ मेट्रो स्टेशन में धुआं भरता हुआ दिख रहा है। अभी प्रशासन ने यह पुष्टि नहीं की है कि यह एक आतंकी हमला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस शख्स ने हमला किया वह कंस्ट्रक्शन वर्कर की ड्रेस में था और गैस मास्क लगा रखा था। बता दें कि अमेरिका में अकसर मास शूटिंग की घटनाएं सामने आती हैं। हर साल यहां लगभग 40 हजार इस तरह की हत्याएं हो जाती हैं जिसमें बंदूक का इस्तेमाल होता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)