होम सपा को कष्ट में याद आई कास्ट, MLC चुनाव में करारी हार के बाद कहा- जीतने वाले 18 योगी की जाति से

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 12, 2022 09:27 PM

सपा को कष्ट में याद आई कास्ट, MLC चुनाव में करारी हार के बाद कहा- जीतने वाले 18 योगी की जाति से

सपा को कष्ट में याद आई कास्ट, MLC चुनाव में करारी हार के बाद कहा- जीतने वाले 18 योगी की जाति से

सपा को कष्ट में याद आई कास्ट, MLC चुनाव में करारी हार के बाद कहा- जीतने वाले 18 योगी की जाति से

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है तो समाजवादी पार्टी (सपा) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। 36 सीटों पर हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। सपा ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में जाति को लेकर सवाल उठाया है। सपा ने कहा है कि एमएलसी चुनाव में जिन 36 उम्मीदवारों की जीत हुई है, उनमें से 18 ठाकुर हैं।
सपा ने एससी, एसटी और ओबीसी को दरकिनार लगाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। सपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ''दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये है सच्चाई! एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री के स्वजातीय जीतकर बने एमएलसी। एससी, एसटी, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा "सबका साथ, सबका विकास"? सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई लड़ते रहेंगे समाजवादी।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)