होम दिल्ली में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? केजरीवाल बोले- स्थिति पर सरकार की पैनी नजर
दिल्ली में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? केजरीवाल बोले- स्थिति पर सरकार की पैनी नजर
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालात देखकर जहां चौथी लहर को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं, वहीं सरकार भी सतर्क हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और फिलहाल घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को कोविड महामारी की संक्रमण दर बढ़कर 2.70 फीसदी पहुंच गई जो पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे राजधानी में कोविड के फिर से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली में पांच फरवरी को संक्रमण दर 2.87 फीसदी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।