होम सी.एम.एस. के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित मैक्स प्लैंक होम्बोड्ट मेडल से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 12, 2022 06:47 PM

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित मैक्स प्लैंक होम्बोड्ट मेडल से सम्मानित

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित मैक्स प्लैंक होम्बोड्ट मेडल से सम्मानित

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित  मैक्स प्लैंक होम्बोड्ट मेडल से सम्मानित

लखनऊ, 12 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पूर्व छात्र सुमित गलवानी को अमेरिका के अत्यन्त प्रतिष्ठित मैक्स प्लैंक होम्बोड्ट मेडल से सम्मानित किया गया है। सुमित को यह सम्मान माइक्रोसाफ्ट एक्सेल में ‘फ्लैश फिल फीचर’ के  अविष्कार हेतु प्रदान किया गया है, जो एक निर्धारित पैटर्न की पहचान कर एक्सेल कॉलम में डेटा को स्वतः सम्मिलित करता है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि स्वतः भरा हुआ डेटा अन्य एक्सेल कॉलम से किस प्रकार सम्बन्धित है। श्री सुमित सी.एम.एस. आनन्द नगर व आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के मेधावी छात्र रहे हैं एवं वर्तमान में कम्प्यूटर वैज्ञानिक के तौर पर आम जनता के विचारों को अपने शोध में शामिल करते हैं। श्री सुमित गलवानी अमेरिका की माइक्रोसाफ्ट कम्पनी में पार्टनर रिसर्च मैनेजर एवं कम्प्यूटर वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने इन्टेन्ट अण्डरस्टैंडिंग, प्रोग्रामिंग बाई एक्जाम्पल एवं प्रोग्रामिंग बाई नेचुरल लैंग्वेज आदि तकनीकों का अविष्कार कर अपनी प्रतिभा व मेधात्व का परचम सारी दुनिया में लहराया है। श्री सुमित को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड व सम्मान से नवाजा जा चुका है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के पूर्व छात्र श्री सुमित गलवानी की उपलब्ध्यिों पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।एक अनौपचारिक बातचीत में श्री सुमित ने कहा कि .एम.एस. में होने वाले इण्टर-कैम्पस प्रतियोगिताओं ने मुझे भविष्य की सफलता के लिए तैयार किया, जिसका परिणाम रहा कि आई.आई.टी. कानपुर में मुझे प्रेसीडेन्ट गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसी कड़ी में, माइक्रोसाफ्ट में कार्य करते हुए मुझे बेस्ट डॉक्टरल डिजर्टेशन अवार्ड एवं रोबिल मिलर यंग रिसर्चर अवार्ड से नवाजा गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)