होम EVM पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाया सवाल, कहा- जनता चाहे तो मैं सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 11, 2022 10:03 PM

EVM पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाया सवाल, कहा- जनता चाहे तो मैं सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार

EVM पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाया सवाल, कहा- जनता चाहे तो मैं सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार

EVM पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाया सवाल, कहा- जनता चाहे तो मैं सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में उतरने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि आम लोग चाहेंगे तो मैं सक्रिय राजनीति में उतर सकता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उद्योगपति दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि सियासत में उतरकर वह जनता की ‘बड़े पैमाने पर’ सेवा कर सकते हैं। वाड्रा ने अपने मध्य प्रदेश दौरे में रविवार को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। सक्रिय राजनीति में उतरने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं राजनीति समझता हूं और अगर (आम) लोग चाहेंगे कि मैं उनकी नुमाइंदगी करूं और अगर मैं उनके लिए कोई बदलाव ला सकता हूं, तो मैं यह कदम जरूर उठाऊंगा।'उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वाड्रा ने कहा, 'मैं 10 साल से ज्यादा वक्त से सेवा के कार्यों में लगा हूं और आगे भी चलते रहेंगे। चाहे जितना भी समय लगे और भले ही मैं राजनीति में आऊं या नहीं, मैं लोगों की सेवा तो कर ही रहा हूं।' सोनिया गांधी के 53 वर्षीय दामाद ने हालांकि यह भी कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, 'वैसे मैं अब भी देश भर में आम लोगों के बीच पहुंचता हूं। मुझे पता है कि लोग मेरे साथ हैं और वे मेहनत करते हैं। इन लोगों को पता है कि अगर वे मेरा नाम इस्तेमाल करेंगे, तो जनता के लिए अच्छा काम ही करेंगे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)