होम एमएलसी चुनाव में खूब हुआ सत्ता का दुरुपयोग, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2022 10:54 PM

एमएलसी चुनाव में खूब हुआ सत्ता का दुरुपयोग, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

एमएलसी चुनाव में खूब हुआ सत्ता का दुरुपयोग, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

एमएलसी चुनाव में खूब हुआ सत्ता का दुरुपयोग, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन डबल इंजन की सरकार ने सत्ता के दुरुपयोग करते हुए गड़बड़ी सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने से जगह-जगह रोका गया।
अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि सत्ता संरक्षित भाजपा के दबंग लोग और सरकारी तंत्र ने बूथ कैप्चरिंग करने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को धमकाने जैसी गंभीर शिकायतें मिली हैं। भाजपा की साजिशों के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पहले से बता दिया गया था फिर भी कठोर कार्यवाही नहीं होने से निर्वाचन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सपा लोकतंत्र में भरोसा करती है। एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए सभी मतदाताओं के हम आभारी हैं। सपा की सत्ता के दंभी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सुल्तानपुर, अमेठी, देवरिया-कुशीनगर, कौशांबी, अमरोहा, इटावा-फर्रुखाबाद, संत कबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। भाजपा सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से विधान परिषद चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हुई हैं जो एक गंभीर मामला है। भाजपाई दबंग खुलेआम फर्जी मतदान कराते रहे, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव का इससे मखौल बन गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)