होम शिवपाल की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकी पर आया केशव प्रसाद का बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2022 10:40 PM

शिवपाल की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकी पर आया केशव प्रसाद का बयान

शिवपाल की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकी पर आया केशव प्रसाद का बयान

शिवपाल की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकी पर आया केशव प्रसाद का बयान

प्रयागराज-कौशाम्बी क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी 27 सीटें जीतने का दावा किया। सपा नेता शिवपाल यादव और भाजपा की नजदीकी बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें किसी से नजदीकी बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इस बारे में अखिलेश बेहतर बता सकते हैं। 
डिप्टी सीएम शनिवार को नगर निगम परिसर में मतदान करने आए। वहां से निकलकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एमएलसी की 36 में से नौ सीटें भाजपा पूर्व में निर्विरोध जीत चुकी है। शेष सीटें भी भाजपा जीतेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 75 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। वहीं, शहर पश्चिमी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मतदान के बाद कहा कि भाजपा एमएलसी चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।
शिवपाल यादव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि शिवपाल भाजपा में आएंगे या नहीं यह तो वही बता सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ सबका विकास की नीति अपनाते हुए जो भी पार्टी में आना चाहता है उसका स्वागत है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान के रामायण और अजान पर दिए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि सपा सांसद साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देना चाहते हैं। अब चुनाव खत्म होने के बाद ध्रुवीकरण की राजनीति बंद करनी चाहिए। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी बड़ी जीत की बात कही। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)