होम दर्शकों के बीच मई में पूरे दमखम के साथ प्रदर्शित होंगी फिल्म अनुग्रह फिल्म्स की सूरमा
दर्शकों के बीच मई में पूरे दमखम के साथ प्रदर्शित होंगी फिल्म अनुग्रह फिल्म्स की" सूरमा"
सुधीर सिन्हा।काफी लंबे इंतजार के बाद जब थियेटर में फिल्मों के प्रदर्शन का दौर शुरू हुवा तो दर्शक भी मनपसंद फिल्मों को देखने के लिए घरों से निकले।वहीं कोरोना संक्रमण काल के पश्चात धीरे धीरे एकबार फिर से पटरी पर लौट आया है फिल्मों के निर्माण का कार्य, फिर वो चाहे किसी भी भाषा की क्यों न हों।इसी कड़ी में अनुग्रह फिल्म्स के बेनरतले निर्मित भोजपुरी फिल्म सूरमा भी मई में प्रदर्शन के लिए तैयार है।जिसमे लोगो के चहेते कलाकार अफसर खान,एंजेला डोबशन,अविनाश शाही,इमरान खान, मोबिन खान,लवली सिंह,रंजीत कौर,के साथ विनोद मिश्रा सशक्त भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
फिल्म के निर्देशक अफसर खान ने मुलाकात के दौरान बातचीत में बताया की सूरमा दर्शकों को निश्चित ही पसंद आएगी । नए कांसेप्ट के साथ ही इसके बेहतरीन गीतों को अपने सुरीले सुरों से सजाया है उदित नारायण,नाजिम अली,आलोक कुमार,मोहन राठौर, और इंदु सोनाली जैसी सुप्रसिद्ध गयिका ने।पूरी फिल्म को मुंबई और यूपी की विभिन्न लोकेशनों पर शूट किया गया है।
फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकार अफसर खान ने बताया की
सूरमा एक्शन ड्रामा फिल्म है,इस फिल्म में मैंने खुद भैयाजीबॉबी किशन का मुख्य किरदार निभाया है वहीं केंद्रीय भूमिका में बेहतरीन चर्चित अभिनेत्री एंजेला डॉब्सन के साथ बतौर हीरो अविनाश शाही नजर आएंगे जो भैयाजी का फैन है,वहीं भैया जी भी हिरोइन मधुश्री के दीवाने होते हैं।अचानक हंसते हुवे बोल पड़े सुधीर भाई जी कहानी बताने से फिल्म का मजा किरकिरा हो जायेगा फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि साफ सुथरी फिल्म में खलनायक हीरो हिरोइन को मिलवाने के बाद अपने आप को खुद गोली मार लेता है।अब आप भी समझ गए होंगे कि सूरमा कैसी फिल्म है ।कुलमिलाकर कहा जाय तो ये फिल्म साफ सुथरी फिल्म है जिसे हर कोई पसंद करेगा क्योंकि मेरी नजर में सभी ने अपना बेस्ट दिया है ,बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है और सूरमा मई में प्रदर्शन के लिए तैयार है।
भोजपुरी फिल्म सूरमा के निर्माता हैं अनुग्रह फिल्म्स,इसके गीत इकबाल सरगम के हैं,संगीत से सजाया है साजन वा इकबाल सरगम ने, छायांकन नईम व श्रीजय,मारधाड़ सियोग आर रिहाई,नृत्य विवेक थापा व अजमत मलिक, कला निर्देशक बसंत शाह,कार्यकारी निर्माता सहबाज खान,पोस्ट प्रोडक्सन प्रियंका वीडियो मुंबई,डिजाइन प्रशांत बहेरा,फिल्म के लेखक अफसर खान व समीर रिजवी और सूरमा को निर्देशित किया है अफसर खान ने ,जो मई में प्रदर्शन के लिए तैयार है। बतौर निर्देशक पूरी फिल्म ,जिसमे एक्शन के साथ साथ रोमांस,सस्पेंसथ्रिलर के साथ कहानी भी लोगो को पसंद आएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।