होम एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान फर्रुखाबाद में बवाल, सपा प्रत्याशी समेत नौ पर मुकदमा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2022 10:34 PM

एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान फर्रुखाबाद में बवाल, सपा प्रत्याशी समेत नौ पर मुकदमा

एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान फर्रुखाबाद में बवाल, सपा प्रत्याशी समेत नौ पर मुकदमा

एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान फर्रुखाबाद में बवाल, सपा प्रत्याशी समेत नौ पर मुकदमा

एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बाहर अंतिम समय बवाल हो गया। सपा समर्थकों ने बूथ से बाहर निकल रहे भाजपा नेता बृजेश दुबे को पीट दिया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस बीच पथराव भी किया गया। भीड़ जुटने लगी तो पुलिस ने लाठियां पटककर मोर्चा संभाला। क्षुब्ध भाजपाइयों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। उधर, भाजपा नेता ने मारपीट के साथ ही लूट की भी तहरीर दी है। पुलिस ने सपा नेता एवं एमएलसी प्रत्याशी हरीश यादव समेत नौ लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सुबह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। अपराह्न करीब 3.45 बजे शिवाजी नगर निवासी भाजपा नेता बृजेश दुबे, बीडीसी सविता देवी को मतदान केंद्र के अंदर वोट डलवाने ले गए थे। आधार कार्ड में फोटो मैच न होने पर पीठासीन अधिकारी ने वोटर को वापस कर दिया। इस बीच सपा प्रत्याशी हरीश कुमार मेनगेट से अंदर प्रवेश कर रहे थे तभी बृजेश दुबे बाहर निकल रहे थे। गेट के बाहर सपाइयों का जमावड़ा था। बृजेश को देखते ही सपाई अचानक आग बबूला हो गए और उन्हें पीटने लगे। पुलिस के सामने हुई मारपीट के दौरान भारी भीड़ आ गई।

पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला संभाला। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तो ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मेन गेट पर ताला डाल दिया। इससे नाराज भाजपाई सीधे इटावा-बरेली हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। करीब दस मिनट तक यहां पर जाम लगा रहा। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर कई आरोप लगाए। जैसे-तैसे यहां जाम हटवाया जा सका। वहीं, सपाइयों ने भाजपइयों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर से दो लोगों को पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)