होम शिवपाल यादव के आने से BJP को कितना फायदा, अखिलेश को क्या नुकसान?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 5, 2022 08:58 PM

शिवपाल यादव के आने से BJP को कितना फायदा, अखिलेश को क्या नुकसान?

शिवपाल यादव के आने से BJP को कितना फायदा, अखिलेश को क्या नुकसान?

शिवपाल यादव के आने से BJP को कितना फायदा, अखिलेश को क्या नुकसान?

उत्तर प्रदेश में दशकों तक जमीनी राजनीति करने और सत्ताधारी रहने के बाजवूद महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में असफल रहे शिवपाल यादव अब अपनी राह बदलने जा रहे हैं। कभी मुलायम सिंह यादव के साथ यूपी में समाजावादी पार्टी को मजबूत करने वाले शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश से आहत होकर अपनी पुरानी पार्टी को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। कुछ साल पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन करने वाले शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें हैं।


बताया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद शिवपाल यादव को राज्यसभा भेजा जा सकता है तो उनके बेटे आदित्य यादव को भाजपा उनकी सीट जसवंतनगर से उतारकर विधानसभा भेजने की कोशिश करेगी। रिकॉर्ड वोटों से जीते शिवपाल की जसवंतनगर सीट पर बेहद मजबूत पकड़ और आदित्य को यहां आसानी से जीत हासिल हो सकती है। यदि प्लान सफल होता है तो शिवपाल को जहां केंद्र की राजनीति में जगह मिलेगी तो प्रदेश में उनके बेटे को स्थान मिल जाएगा, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश है।

यह तो बात हुई शिवपाल के फायदे की। लेकिन दूसरा महत्वपूर्ण सवाल यह भी है कि शिवपाल के आने से भगवा दल को क्या फायदा होगा?  राजनीतिक विश्लेषकों और भाजपा के सूत्रों की मानें तो पार्टी शिवपाल के सहारे एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश में है।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)