होम बसपा नेता हाजी याकूब पर दर्ज मुकदमे की जांच ट्रांसफर, मैनेजर पर भी केस
बसपा नेता हाजी याकूब पर दर्ज मुकदमे की जांच ट्रांसफर, मैनेजर पर भी केस
बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर दर्ज मुकदमे की जांच खरखौदा से किठौर थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। इस मुकदमे में हाजी याकूब के मैनेजर का नाम बढ़ा दिया गया है। अब एएसपी किठौर के निर्देशन में जांच कराई जाएगी।
हाजी याकूब कुरैशी की खरखौदा के अलीपुर में मीट फैक्ट्री है। मीट फैक्ट्री को हाजी याकूब का बेटा इमरान चलाता है। पुलिस-प्रशासन को शिकायत मिली कि अवैध रूप से यहां मीट पैकिंग कराई जा रही है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन समेत छह विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी। यहां से 31 टन मीट बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाजी याकूब, उनके बेटे इमरान व फिरोज और पत्नी शमजिदा बेगम समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वादी थे। अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर मुकदमे की जांच किठौर थाने ट्रांसफर कर दी गई है। मुकदमे में अब किठौर इंस्पेक्टर जांच करेंगे और मॉनिटरिंग एएसपी किठौर करेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।