होम कब आएगा उचित समय? शिवपाल के राममय होने के बाद भी BJP में एंट्री पर कहां फंसा है पेंच

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 5, 2022 08:55 PM

कब आएगा उचित समय? शिवपाल के राममय होने के बाद भी BJP में एंट्री पर कहां फंसा है पेंच

कब आएगा उचित समय? शिवपाल के राममय होने के बाद भी BJP में एंट्री पर कहां फंसा है पेंच

कब आएगा उचित समय? शिवपाल के राममय होने के बाद भी BJP में एंट्री पर कहां फंसा है पेंच

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में जाने को लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही है। कहा जा रहा है कि बीजेपी उन्‍हें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद से नवाज सकती है। अटकलों का बाजार गर्म है कि शिवपाल बीजेपी के सम्‍पर्क में हैं और डिप्‍टी स्‍पीकर बनने के लिए तैयार भी हैं। लेकिन वह बीजेपी में कब जाएंगे इस सवाल को लगातार टाल रहे हैं। इस पर वह इतना ही कहते हैं कि अभी उचित समय नहीं है। उचित समय पर बताएंगे। जाहिर है, शिवपाल बीजेपी में जाने से इनकार नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों ट्विटर पर पीएम मोदी को फॉलो कर और सीएम योगी से मुलाकात कर उन्‍होंने इसके संकेत भी दिए लेकिन बीजेपी है कि खुलकर अब तक कुछ भी कहने से बच रही है। 


उल्‍टे डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने तो यह कहकर शिवपाल की उम्‍मीदों को एक तरह से पलीता ही लगा दिया कि-'बीजेपी में अभी कोई वेकेंसी नहीं है।' इस बीच खबर आई है शिवपाल जल्‍द ही अयोध्‍या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। इन दिनों वह पूरी तरह 'राममय' नज़र आ रहे हैं लेकिन फिर भी बीजेपी में औपचारिक एंट्री पर तस्‍वीर अभी साफ नहीं हो पा रही है। 

कहां फंसा है पेंच
शिवपाल का भाजपा में जाना यूपी की सियासत में किसके लिए फायदेमंद होगा और किसके लिए नुकसानदेह इसका पता तो समय पर ही चलेगा लेकिन फिलहाल भाजपा भी हर तरफ से आश्‍वस्‍त होकर ही इस बारे में कोई फैसला लेना चाहती है। इसीलिए राजनीतिक जानकारों के बीच कहा जाने लगा है कि बीजेपी पहले शिवपाल की ताकत को आजमायेगी। यह पता लगाएगी कि शिवपाल के साथ समाजवादी पार्टी का बेस वोट बैंक किस सीमा तक बीजेपी में आने के लिए तैयार है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्‍तीफे (करहल से विधायक का चुनाव जीतने के बाद) से खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में इसका अंदाज लग सकता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)